मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

जदयू का जन संवाद कार्यक्रम कल, जुटेंगे क्षत्रिय समाज के कई दिग्गज नेता

IMG 20221114 WA0249

लाइव खगड़िया : जदयू के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्पों, सिद्धांतों और उनके समदर्शी नेतृत्व में सभी वर्गों के लिए किये जा रहे समावेशी विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जिले के ओलापुर गंगौर, बौरना, राजधाम महेशखूंट, चौथम एवं उसराहा में मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम निर्धारित है. जिसमें जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह, सांसद कविता सिंह, पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह, विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह एवं जदयू नेता अजय सिंह सहित पार्टी के क्षत्रिय समाज के कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा. साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के नजदीक के जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया.

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सचिव सुवोध कुमार पटेल, मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह कुशवाहा, जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, राजकुमार फोगला, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय मंडल, राजीव कुमार सिंह उर्फ भोली सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहावउद्दीन, जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, रामविलाश महतो, रामाशंकर सिंह कुशवाहा, जिला सचिव अनुज शर्मा, जदयू युवा के अध्यक्ष नीतीश सिंह पटेल, बेलदौर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय कुमार, सदर प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, जदयू नेता शनिचर सदा, किरणदेव कुमार करण, मनीष कुमार सिंह, दिलीप कुमार पोद्दार, फूल कुमार सिंह, कन्हैया साह, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे.

टैग:
शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!