मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

जदयू सांगठनिक चुनाव को लेकर किया गया प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी व प्रवेक्षक मनोनीत

IMG 20221108 WA0250

लाइव खगड़िया : जदयू के सांगठनिक चुनाव को लेकर पार्टी के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार पार्टी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जिले के सभी सात प्रखण्डों में प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारी व प्रखण्ड पर्यवेक्षक मनोनीत कर दिया है. इस क्रम में अलौली प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के तौर पर योगेन्द्र सदा, सदर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अरविन्द मोहन, खगड़िया नगर के लिए नीलम वर्मा, मानसी के लिए प्रमोद कुमार सिंह, चौथम के लिए लालटून कुमार, बेलदौर के लिए अनिल कुमार सिंह (मुखिया), गोगरी के लिए जय कुमार सिन्हा एवं परबत्ता प्रखण्ड के लिए श्रीकांत सिंह कुशवाहा को प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है.

जबकि प्रखंड प्रवेक्षक के तौर पर अलौली के लिए संजय सिंह कुशवाहा, खगड़िया सदर के लिए राजकुमार फोगला, खगड़िया नगर परिषद् के लिए अजय मंडल, मानसी के लिए उमेश सिंह पटेल, चौथम के लिए नूतन कुमार सिंह पटेल, बेलदौर के लिए चन्दन कुमारी, गोगरी के लिए आचार्य राकेश पासवान शास्त्री एवं परबत्ता प्रखण्ड के लिए प्रविण कुमार चौरसिया को मनोनीत किया गया है. साथ ही बताया गया कि नव मनोनीत प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारियों तथा प्रखण्ड पर्यवेक्षकों की संयुक्त बैठक 11 नवम्बर को कचहरी रोड स्थित जदयू के जिला कार्यालय में आयोजित की गई है. जिसमें खगड़िया जदयू के जिला पर्यवेक्षक डॉ.अमरदीप भी उपस्थित रहेंगे.

टैग:
शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!