Breaking News
07 07 2022 Khagaria Municipal Council 22869679 7411335

नप चुनाव : खगड़िया नगर सभापति का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

लाइव खगड़िया : बिहार नगरपालिका चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर और डिप्टी मेयर के आरक्षण कैटेगरी जारी कर दिया है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार खगड़िया नगर सभापति का पद अनुसूचित जाति अन्य एवं नगर सभापति गोगरी जमालपुर का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है. जबकि खगड़िया नगर उप सभापति का पद पिछड़ा वर्ग महिला एवं गोगरी जमालपुर नगर उपसभापति का पद पिछड़ा वर्ग अन्य के कोटे में गया है.

नगर पंचायत अलौली के मुख्य पार्षद का पद अनारक्षित महिला, नगर पंचायत परबत्ता मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत बेलदौर के मुख्य पार्षद पद अनारक्षित महिला एवं नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग महिला के कोटे में गया है.

जबकि नगर पंचायत अलौली के उप मुख्य पार्षद का पद अनारक्षित अन्य, नगर पंचायत परबत्ता के उप मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत बेलदौर के उप मुख्य पार्षद का पद अनारक्षित महिला एवं नगर पंचायत मानसी के उप मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग अन्य के कोटे में गया है.

नगर पंचायत मानसी के वार्ड पार्षद का आरक्षण

नगर पंचायत परबत्ता के वार्ड पार्षद का आरक्षण

नगर पंचायत अलौली के वार्ड पार्षद का आरक्षण

नगर पंचायत बेलदौर के वार्ड पार्षद का आरक्षण

नगर परिषद खगड़िया के वार्ड पार्षद का आरक्षण

नगर परिषद गोगरी जमालपुर के वार्ड पार्षद का आरक्षण

Check Also

IMG 20260616 WA0015 Scaled

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

error: Content is protected !!