Breaking News
IMG 20220907 WA0201

ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, महिला की मौके पर ही मौत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के अग्रहण गांव निवासी रुदल सिंह की पत्नी 32 वर्षीय शोभा देवी की बुधवार को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई. घटना बेगूसराय जिले के रघुनाथ पुर के समीप का बताया जाता है. हादसे में एक दूसरी महिला बति देवी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. जिनका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और फिलहाल वे खतरे से बाहर बताई जा रहीं हैं.

बताया जाता है कि शोभा देवी अपने ममेरे भाई व एक महिला रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से मामा के दाह-संस्कार के बाद सनहा गांव से लौट रही थी. इसी दौरान रघुनाथ पुर के समीप एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में घटनास्थल पर ही शोभा देवी की मौत हो गई. जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज बेगूसराय में चल रहा है.

इधर मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद अग्रहण पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. उनके तीन पुत्रों व एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं पति रुदल सिंह के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. साथ ही उपस्थित ग्रामीणों का भी आंखें नम थी. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था.

Check Also

IMG 20260505 WA0019

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!