Breaking News
Untitled Design 9 2 Sixteen Nine

दो बाइक के बीच टक्कर, एक की मौत व दो घायल

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के भरतखंड ओपी क्षेत्र के बन्देहरा-भरतखंड पथ के 14 नंबर रोड पर इंटर विद्यालय भरतखंड के समीप रविवार को दो बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए. मृतक की पहचान बुद्धनगर भरतखंड के 27 वर्षीय नीरज कुमार दास के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार बुद्धनगर भरतखंड निवासी पंकज दास का पुत्र नीरज कुमार दास एवं बिलास दास का पुत्र रिक्की कुमार मोटर साइकिल से बन्देहरा की ओर जा रहा था. इसी दौरान इंटर विद्यालय भरतखंड के समीप उनकी बाइक की विपरित दिशा से आ रही एक दूसरी बाइक से टक्कर हो गई. घटना में दोनों घायल हो गये और घायलावस्था में नीरज कुमार तथा रिक्की कुमार दास को भरतखंड ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार योगेश के द्वारा परबत्ता सीएचसी लाया गया. जहां डॉक्टरों ने नीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल रिक्की कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना में दूसरा बाइक सवार के भी घायल होने की खबर है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Check Also

IMG 20260605 WA0006

वाहन जांच के दौरान 40 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

वाहन जांच के दौरान 40 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!