मुख्य सामग्री पर जाएं
राजनीति

दर्जनों लोगों ने ली LJP (R) की सदस्यता, कई को मिली नई जिम्मेदारी

IMG 20220322 WA0739

लाइव खगड़िया : लोजपा (रा.) के बलुआही स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाया. साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई. इस क्रम में बेला सिमरी निवासी पंचायत समिति सदस्य पवन पासवान को जिला उपाध्यक्ष, बरैय पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जागेश्वर पासवान को जिला महासचिव, रानी सकरपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रविश कुमार पासवान को जिला सचिव मनोनीत किया गया.

मौके पर सदर प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान ने हरिनन्दन पासवान को प्रखंड महासचिव, रामबल्लम पासवान को बरैय पंचायत का पंचायत सचिव, श्रवन कुमार को रानी सकरपुरा का पंचायत अध्यक्ष, देवेंद्र महतों को बरैय पंचायत अध्यक्ष एवं अवधेश पासवान को प्रखंड सचिव मनोनीत किया. इस अवसर पर लोजपा (रा.) के बिहार प्रदेश सचिव रतन पासवान ने सभी नवमनोनीत पार्टी पदाधिकारियों को माला पहनकर स्वागत करते हुए कहा कि कभी भी नीतीश सरकार की नैया डूब सकती है. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहना होगा.

वहीं जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि जिले में लोजपा (रा.) का कारवां निकल चुका है और अब इसे कोई रोक नहीं सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के बल पर जिले मे लोकसभा व चारों विधानसभा का चुनाव अकेले जीतने का दम रखती है. जबकि जिला प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा. वहीं सदर प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान ने कहा कि जल्द ही सदर प्रखंड कमेटी मजबूत कर सरकार की विफलता के विरुद्ध आंदोलन किया जायेगा.

मौके पर लोजपा (रा.) नेता गौतम पासवान, जिला महासचिव रविन्द्र पासवान, जिला प्रवक्ता पंकज पाठक, जिला सचिव मनीष कुमार उर्फ बौआ जी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष गोपाल पासवान आदि उपस्थित थे.

शेयर
error: Content is protected !!