Breaking News
1645282242739

करंट लगने से महिला की मौत

लाइव खगड़िया : जिले के मानसी थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. घटना बलहा पंचायत के बलहा बाजार की है. मिली जानकारी के अनुसार बलहा पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी पुनीत साह की पत्नी 40 वर्षीय उषा देवी घर के छत पर कपड़ा सूखने देने को गई थी और कपड़ा फैलाने के दौरान वो हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गई. जिससे करंट लगने से उनकी की मौत हो गई. घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.




इधर घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मृतका के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है. उधर हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



Check Also

IMG 20260708 144840 Scaled

कसरैया धार का होगा कायाकल्प, मिली ₹29.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

कसरैया धार का होगा कायाकल्प, मिली ₹29.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

error: Content is protected !!