Breaking News

‘दो बूंद दवा,पोलियो हवा’ जैसे नारे के साथ निकला पोलियो जागरूकता रैली

लाइव खगड़िया : जिले में पांच दिनों तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के मद्देनजर शनिवार को शहरी क्षेत्र में पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई.जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया.नगर के हाजीपुर मध्य विद्यालय से निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान ‘दो बूंद दवा,पोलियो हवा’ जैसे नारे से शहर गूंजता रहा.मौके पर युनिसेफ के एसएमसी डॉ.एजाज अहमद,बीएमसी प्रभाकर कुमार,विद्यालय के प्रधानाध्यपक राज कुमार सिंह,शिक्षक अशोक कुमार वर्मा,मनोज कुमार,शशिकांत आदि भी मौजूद थे.IMG 20180804 WA0005दूसरी तरफ सदर प्रखंड के सन्हौली पंचायत के सन्हौली कन्या मध्य विद्यालय से भी पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई. रैली को नोडल पदाधिकारी डॉ.मनीष देव ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण के लिए रवाना किया.इस अवसर पर युनिसेफ के बीएमसी व्यासमुनी यादव,शिक्षक उषा राय,पुष्पा कुमारी,प्रमानंद भारती,नंदकिशोर मंडल आदि उपस्थित थे.उल्लेखनीय है कि पल्स पोलियो अभियान 5 अगस्त से 9 अगस्त चलाया जाना है.जिसमें 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की मुफ्त दवा दी जायेगी.IMG 20180729 WA0009IMG 20180803 WA0002

यह भी पढें : …और खुली रह गई हर आंखें जब तहखाने से निकलने लगी शराब

Check Also

IMG 20260119 WA0029

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- “खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय”

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- "खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय"

error: Content is protected !!