Breaking News

मुखिया के घर पर गोलीबारी,बाल-बाल बचे मुखिया व उनके परिजन

लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी प्रखंड के बलतारा पंचायत के मुखिया मृत्युंजय सिंह के फुलबड़िया गांव स्थित आवास पर मंगलवार की रात बदमाशों के द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया.हमले में मुखिया व उनके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गये.वहीं घरों के दीवार पर गोलियों के निशान देखकर अब भी मुखिया व उनके परिवार के सदस्य सहम जाते हैं और उनके बीच दहशत का माहौल है.

IMG 20180801 WA0009
दीवार पर गोली का निशान

बताया जाता है कि बदमाशों के द्वारा दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गई.घटना की सूचना मिलते ही पौरा ओ.पी प्रभारी शंभू कुमार पासवान दल-बल के साथ घटना-स्थल पर पहुंचे.लेकिन इसके पूर्व ही सभी बदमाश वहां से भागने में सफल रहे.मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल से पुलिस ने दर्जनों खोखे भी बरामद किया है.IMG 20180801 WA0007मामले को लेकर मुखिया द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है.वहीं पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है और साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है.IMG 20180729 WA0009

यह भी पढें :विधि-व्यवस्था पर IG ने व्यक्त किया संतोष,लंबित कांडों के निष्पादन पर विशेष बल

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!