Breaking News
IMG 20210921 WA0270

107वीं जयंती पर याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री

20210919 191737

20210919 210447

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के सदर प्रखण्ड के नन्हकू मंडल टोला में भोला पासवान शास्त्री उत्थान समिति के द्वारा अखंड बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्री की 107वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ़ गुड्डू पासवान एवं मंच संचालन समिति के संयोजक आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया. समारोह का उद्घाटन खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव ने किया.

मौके पर अपने संबोधन में गुड्डू पासवान ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री अपने मुख्यमंत्री काल में शोषितों, पीड़ितों, पिछड़ों एवं दलितों के उत्थान एवं उनके अधिकार और समता के अस्तित्व के लिए काम किया. साथ ही उन्होंने गरीबों के बीच शिक्षा का अलख जगाने का काम किया. वे देश की आज़ादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में कूद गए और उन्हें आज़ादी की लड़ाई में जेल भी जाना पड़ा.

20210921 021906

20210921 015221

20210921 205828

वहीं सदर विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि प्रतिभा संपन्न भोला पासवान शास्त्री मुख्यमंत्री के रूप में हो या केंद्र में मंत्री के रूप में, उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई. साथ ही विधायक ने राकेश पासवान शास्त्री के द्वारा किये गये मार्गों पर आश्वासन देते हुए कहा कि वे सदन की कार्यवाही में भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा को पटना की धरती पर स्थापित करने तथा उनके जीवनी को पाठ्यपुस्तकों में जोड़ने के लिए आवाज उठाने का काम करेंगे.


समारोह में उप निर्वाचन पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार, ट्रेजरी ऑफिसर श्यामाकांत मेहरा, संरक्षक प्रोफेसर तरूण प्रसाद, रामलखन प्रसाद पासवान, बालकिशोर पासवान, कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, जदयू नेत्री साधना देवी, प्रोफेसर संजय कुमार मांझी, प्रोफेसर डॉ विनय कुमार, प्रोफेसर रमेश कुमार, कनीय वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार, स्थानीय मुखिया मक्खन साह, देवनन्दन प्रसाद यादव, महेन्द्र पोद्दार, चन्द्र शेखर मंडल, शिक्षक सुखनन्दन पासवान, सूर्य कुमार पासवान, डॉ निरंजन यादव अधिवक्ता, संजय पासवान अधिवक्ता, भूपनारायण पोद्दार, सीताराम पोद्दार, रूपेश पोद्दार, डॉ रंजन साह, रघुवंश यादव, सरोज पासवान, दिलीप पासवान, उपेन्द्र पासवान, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव बीरेंद्र मोहन झा, अर्जुन स्वर्णकार, जिला सचिव राजीव उर्फ़ गुड्डू, कांग्रेस के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संकट मोचन टेकरीवाल, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष उदय कुमार यादव, कांग्रेस नेता मनोज चौधरी, फूलचंद यादव, मुरारी सिंह,सहित आदि उपस्थित थे.

IMG 20210829 225712 733

Check Also

IMG 20260405 223515

फर्जी आधार कार्ड और सरकारी दस्तावेज बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य सरगना खगड़िया से गिरफ्तार

फर्जी आधार कार्ड और सरकारी दस्तावेज बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य सरगना खगड़िया से गिरफ्तार

error: Content is protected !!