Breaking News
IMG 20210917 WA0283

PM मोदी के जन्मदिन पर खगड़िया व बेलदौर में 71-71 KG लड्डू का वितरण



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : शहर के राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं भाजपा के जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र यादव एवं निवर्तमान विधान पार्षद व पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन के पर बजरंगबली की पूजा-अर्चना एवं प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई.

IMG 20210917 WA0259

IMG 20210829 225712 733

मौके पर निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ-साथ एक संवेदनशील लेखक, कवि और सामाजिक चिंतक भी हैं. उन्होंने बचपन से ही समाज में फैले भेदभाव को दूर करने के लिए कार्य शुरू कर दिया था. साथ ही एक प्रधानमंत्री के तौर पर वे समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रहे हैं. इस क्रम में वे समाज के पिछड़े, शोषित, दलित, अल्पसंख्यक व उच्च वर्ग के कमजोर लोगों को एक बेहतर व्यवस्था देने की कोशिश कर रहे हैं.

71 किलो का मोतीचूर का लड्डू किया गया वितरित

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शहर के राजेंद्र चौक स्थित बजरंगबली कैंपस के आसपास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा 71 किलो मोतीचूर का लड्डू आमजनों के बीच वितरित किया गया. इस अवसर पर इस कार्यक्रम प्रभारी सह जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, मुख्य अतिथि के तौर पर निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रवीश चंद्र सिंहा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष यादव, चुनाव सेल के जिला संयोजक डॉ अरविंद कुमार सिंह, महिला सेल के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमिता राय, उपाध्यक्ष रेनू कुमारी, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मधु देवी, शत्रुघ्न भगत, भाजयुमो महामंत्री मृत्युंजय झा, भाजपा नगर मंत्री अमित पोद्दार, संजय गुप्ता, रितेश शर्मा, पर्यावरण जिला संयोजक कुंदन कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

IMG 20210917 WA0279

IMG 20210812 WA0006

उधर बेलदौर मुख्यालय में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजन राज के द्वारा 71 किलो लड्डू का वितरण किया गया. साथ ही इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अताउल्लाह के द्वारा मस्जिद में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी उम्र के लिए नवाज अदा किया गया. बताया जाता है कि संध्या में उनके जन्मदिवस पर बूथ स्तर तक के मठ-मंदिरों में 71 दीपों से दीपोत्सव मनाया जाएगा.


पीएम के जन्मदिन पर उनके विभिन्न कार्यों के चित्रों का लगाई गई प्रदर्शनी

जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में के परिसर में प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर उनके बचपन से लेकर अबतक के समाजिक, राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यों के तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई. जो स्थानीय बच्चों व अभिभावकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
प्रदर्शनी शिविर का उद्घाटन निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिह, जिला महामंत्री जितेंद्र यादव एवं चित्र प्रदर्शनी के प्रभारी जिला मंत्री कुलदीप आनंद के द्वारा किया गया. इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सिन्हा, सचिव अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष सह जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी चुनाव सेल के डॉ अरविंद कुमार सिंह मौजूद थे. वहीं भाजपा के जिला मंत्री कुलदीप आनंद एवं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विद्यालय में चलेगी. जिसमें हर वर्ग के लोग प्रत्येक दिन तथा भाजपा के एक मंडल व मोर्चे की टीम प्रदर्शनी के कार्यों का मॉनिटरिंग करेगी. मौके पर पर भारतीय जनता पार्टी मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश सहनी, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नंदू कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद साह, नगर अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, नगर मंत्री अभिनंदन यादव, खगड़िया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील साह, सन्हौली मंडल महामंत्री ललित कुमार, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार निराला, सुशांत प्रियांश, नगर उपाध्यक्ष संजय, धर्मवीर जयसवाल आदि उपस्थित थे.

IMG 20210812 WA0005

Check Also

FB IMG 1777430415840

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

error: Content is protected !!