मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बड़ी सफलता : आधा दर्जन हथियार बरामद, पांच की गिरफ्तारी

IMG 20210914 WA0119

IMG 20210829 225712 733

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के महेशखुंट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लूट की योजना बनाते हुए अपराधियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर की गई छापेमारी में कई हथियार व गोली बरामद किया गया है.

IMG 20210812 WA0006

IMG 20210812 WA0005

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात को महेशखुंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर को सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की बोलेरो एनएच 31 पर हरंगी टोला के समीप खड़ी है. जिसमें कुछ अपराधी सवार हैं, जो लूट की योजना बना रहे हैं. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को देखते ही अपराधी गाड़ी लेकर भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए वाहन को पकड़ लिया.

पुलिस ने जब वाहन की तलाशी लिया तो एक देसी पिस्तौल व कारतूस सहित 3 हजार 5 सौ नगद व मोबाइल बरामद किया गया. मौके से पुलिस ने शिवधारी कुमार, राहुल कुमार, शिव कुमार व रोहित कुमार को हिरासत में ले लिया. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. 
एसपी ने बताया कि पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर छापेमारी करते हुए दो पिस्टल, तीन देसी कट्टा व तीन जिंदा गोली बरामद किया. बताया जाता है कि मौके से पुलिस ने संजय चौरसिया को गिरफ्तार किया है. मामले में महेशखुंट थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है. छापेमारी टीम में महेशखुंट के थानाध्यक्ष के अलावा एसआई शिव गोविंद पंडित, विजय सहनी एवं थाना के शस्त्र बल व टाइगर मोबाइल शामिल थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!