Breaking News
IMG 20210728 WA0002

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की बैठक में शिरकत, संगठन की मजबूती पर दिया बल



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजकों का बैठक आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता भाजपा केजिला अध्यक्ष सुनील कुमार एवं संचालनजिला महामंत्री जितेंद्र यादव नेकिया. इस अवसर परमुख्यअतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा भी उपस्थित थे.

IMG 20210728 WA0003

मौके पर सभी मंडल अध्यक्ष को मंडल कार्यसमिति मोर्चा एवं प्रकोष्ठ कार्यसमिति की सूची संशोधित कर सत्यापन करने की बात कही गई. वही मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजक को भी अपनी-अपनी जिला कार्यसमिति की सूची जल्द से जल्द पूरा कर जिला कार्यालय से सत्यापन के उपरांत प्रदेश कार्यालय भेजने को कहा गया.वहीं संगठन की मजबूती पर बल दिया गया औरसभी मंडलों में शक्ति केंद्र बूथ तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करने को कहा गया.

मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री रवि सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यापन, प्रभारी दीपक सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष सुनील साह, रुपेश कुमार, गोपाल चौधरी, अश्वनी चौधरी, सुधीर यादव, मनोज कुमार, हरी लाल दास, चमन सिंह, उपेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, राजेश पंडित, जय नारायण यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय भारतीय, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रंजन राज, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्ञानदेव कुशवाहा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष बंदना कुमारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रभाकर झा आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260616 WA0015 Scaled

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

error: Content is protected !!