मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सामग्रियों के साथ कांवरिया की सेवा के लिए शिव भक्तों का जत्था जिलेबिया मोड़ रवाना

लाइव खगड़िया : जिले के श्री शिव डाक बम सेवा समिति के द्वारा सुलतानगंज व देवघर मार्ग के बीच जिलेबिया मोड़ पर इस वर्ष भी श्रावण माह में निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है.जिसके मद्देनजर रविवार को जिले से शिव भक्तों का जत्था सेवा सामग्रियों के साथ आयोजन स्थल की ओर प्रस्थान किया.इसके पूर्व भक्तों ने बैंड-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया.इस दौरान शिव की जयकारें से शहर गूंजता रहा.IMG 20180729 WA0005उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा विगत 7 वर्षों से श्रावण मास में कांवरियों की नि:शुल्क सेवा की जाती रही है.वहीं आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष सेवा शिविर में कांवरियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है.साथ ही शौचालय की बेहतर व्यवस्था की गई है.शिविर में गर्म पानी,ठंडा पानी,ग्लूकोज,ड्राई फ्रूट्स,दवांईयां,फस्ट-एड व रात्रि भोजन जैसी सुविधा कांवरियों को निःशुल्क मुहैया कराई जायेगी.वहीं बताया गया कि शिविर में सुप्रसिद्ध गायकों के द्वारा संगीतमय भजन कार्यक्रम का भी आयोजन सुनिश्चित की गई है.IMG 20180729 WA0010मौके पर बताया गया कि शिविर आयोजन में नवीन गोयनका,महेश खंडेलिया, राहुल शर्मा,मनीत सिंह ‘मन्नू’,अमित गुप्ता,विशाल गुप्ता,संजय खेतान,नितिन तुलस्यान, सुमित गुप्ता,आशु मोटानी,चन्द्र कांत गुप्ता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

IMG 20180729 WA0009

यह भी पढें : खगड़िया के विशेखानंद की लघु फिल्म ‘हॉस्टल गर्ल’ मचा रही है धूम

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!