मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विधायक डॉ संजीव की मंत्री पशुपति पारस से मुलाकात,इस मुद्दे पर हुई बात

IMG 20210723 190758 666




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस से मुलाकात कर जिले के मानसी में बन रहे अधूरे मेगा फ़ूड पार्क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग रखी है. विधायक की मानें तो मंत्री ने बातचीत के दौरान आश्वस्त किया है कि जल्द ही फ़ूड पार्क के कार्य को पूरा किया जायेगा और जल्द ही वहां नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी. ताकि बाधित कार्य को जल्द से सम्पन्न किया जा सके. 


परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री सह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह को आवास पहुंचकर उनसे भी मुलाकात किया. वहीं बिहार के विकास को लेकर लम्बी बातचीत की गई.

BannerMaker 21122020 135916

विधायक डॉ संजीव कुमार ने बताया है कि बिहार के विकास के लिए सभी केंद्रीय मंत्रियों का सहयोग मिलेगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व  बिहार विकासशील राज्य की राह पर निकल चुका है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!