मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

कोविड मरीजों के लिए संस्था ने उपलब्ध कराया कई चिकित्सकीय उपकरण

IMG 20210714 WA0000




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : 41 क्लब्स ऑफ इंडिया नामक एकलस्वयंसेवी संस्था ने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 75 फॉउलर बेड,  75 बेडसाइड लॉकर, 75 आईवी स्टैंड, 6 मॉनिटर, 3 सेक्शन मशीन, 3 नेबुलाइजर, मेडिसिन ट्रॉली सहितलकई अन्य उपकरण उपलब्ध कराया गया है.

BannerMaker 21122020 135916

इस अवसर पर सदर अस्पताल  में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने 41 क्लब्स ऑफ इंडिया के नेशनल एंबेसडर पद्माशीष प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया. जबकि पद्माशीष प्रसाद ने कोरोना को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए जरूरत पड़ने पर भविष्य में भी संस्था द्वारा यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

IMG 20210714 WA0001

उल्लेखनीय है कि पद्माशीश प्रसाद के ससुर डॉ सतीश चन्द्र प्रसाद बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में रीजनल डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त होने के उपरांत लंबे समय तक जिले में मरीजों को चिकित्सीय परामर्श एवं सेवाएं उपलब्ध कराते रहे थे. डॉ सतीश चन्द्र की गिनती जिले के जाने-माने चिकित्सक में थी. जिनका कुछ माह पूर्व निधन हो गया था. जिससे चिकित्सा के क्षेत्र में जिले को एक बड़ा आघात लगा था.

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अजय प्रसाद सिंह, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ योगेंद्र प्रयासी सहित अन्य अधिकारी एवं डॉ सतीश चन्द्र प्रसाद के परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!