मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

निर्धारित किया गया यात्री वाहनों का किराया, अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई

IMG 20210710 WA0002




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : कोरोना काल में वाहन मालिक व वाहन चालकों द्वारा अप्रत्याशित रूप से बढ़ाये गये किराया पर प्रशासन के द्वारा लगाम लगाने की कोशिश की गई है. इस क्रम में प्रशासन के द्वारा वाहन किराया दर जारी कर दिया गया है और यात्रियों से इसी दर से किराया लेने का आदेश जारी किया गया है. बड़ी वाहनों का प्रति किलोमीटर 1.25 रूपये एवं छोटी वाहनों का 1.5 रूपया प्रति किलोमीटर की दर से किराया निर्धारित किया गया है. साथ ही कहा गया है कि वाहन कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से जारी दर से ही यात्रियों से किराया लेना है और इससे अधिक किराया वसूल करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. बहरहाल देखना दीगर होगा कि वाहन कर्मचारी यात्री किराये को लेकर प्रशासनिक निर्देशों को अमल करने में कितनी दिलचस्पी दिखाते हैं. गौरतलब है कि किराये को लेकर यात्रियों व वाहन कर्मचारियों के बीच रोज-रोज की किचकिच एक आम बात सी हो गई थी.

BannerMaker 21122020 135916

ये रहा प्रशासन द्वारा निर्धारित वाहन किराया :

IMG 20210710 WA0001

(तस्वीर सभार प्रभात खबर)



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!