मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

खगड़िया : बागमती व कोसी खतरे के निशान से बह रही ऊपर

IMG 20210630 WA0007




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : बुधवार की सुबह 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में बागमती का जलस्तर स्थिर रहा है. लेकिन बागमती नदी खतरे की निशान से 1.82 मीटर ऊपर बह रही थी. जबकि पिछले 24 घंटे में कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है. बावजूद इसके कोसी का जलस्तर खतरे की निशान से 93 सेमी उपर था. साथ ही 24 घंटे में बूढ़ी गंडक और गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है.

कोसी जिले के बलतारा में खतरे के निशान से 93 सेमी एवं बागमती संतोष स्लूईस के पास. 1.82 मीटर ऊपर बह रही थी. कोसी का जलस्तर जिले के बलतारा में मंगलवार को 34.90 मीटर दर्ज किया गया था. जबकि बुधवार को इस नदी का जलस्तर 34.78 मीटर दर्ज किया गया है. कोसी नदी खतरे के निशान 33.85 मीटर से 93 सेमी ऊपर बह रही है. हलांकि बीते 24 घंटे के दौरान बलतारा में कोसी के जलस्तर में 12 सेमी की गिरावट आई है. 


साथ ही बागमती खतरे के निशान से 1.82 मीटर ऊपर बह रही है और इस नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में स्थिर रहा है. जिले के संतोष स्लूईस के पास बुधवार को बागमती का जलस्तर 37.45 मीटर था.

BannerMaker 21122020 135916

उधर बुधवार को बूढ़ी गंडक का जलस्तर 34.29 मीटर दर्ज किया गया. जो खतरे के निशान 36.60 मीटर से 2.31 मीटर नीचे है. जबकि गंगा का जलस्तर बुधवार को 31.91 मीटर दर्ज किया गया. जो कि खतरे के निशान 34.07 से 2.16 मीटर नीचे था. पिछले 24 घंटे में बूढी गंडक व गंगा नदी के जलस्तर नें वृद्धि दर्ज की गई है.

नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने लोगों से अपील किया है कि बाढ़ के पानी का रिहायसी क्षेत्रों में प्रवेश करने की स्थिति में इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि प्रशासन की तरफ से आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!