Breaking News
IMG 20210701 WA0020

खगड़िया : कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, बागमती स्थिर




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : गुरूवार की सुबह 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में बागमती का जलस्तर स्थिर रहा है. लेकिन कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. जबकि बूढ़ी गंडक और गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही ये सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे है. कोसी जिले के बलतारा में खतरे के निशान से मात्र 36 सेमी एवं बागमती संतोष स्लूईस के पास महज 19 सेमी नीचे बह रही है. कोसी का जलस्तर जिले के बलतारा में गुरूवार को 33.49 मीटर दर्ज किया गया. यह नदी खतरे के निशान 33.85 मीटर से 36 सेमी नीचे बह रही है. बुधवार को कोसी का जलस्तर बलतारा में 33.42 मीटर था. इस तरह बीते 24 घंटे के दौरान बलतारा में कोसी के जलस्तर में 7 सेमी की वृद्धि हुई है.


साथ ही बागमती खतरे के निशान से मात्र 19 सेमी नीचे बह रही है और इस नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में स्थिर रहा है. जिले के संतोष स्लूईस के पास बुधवार को बागमती का जलस्तर 35.44 मीटर था और गुरूवार को भी संतोष स्लूईस के पास बागमती का जलस्तर 35.44 मीटर ही दर्ज किया गया है.

BannerMaker 21122020 135916

उधर गुरूवार को बूढ़ी गंडक का जलस्तर 33.90 मीटर दर्ज किया गया. जो खतरे के निशान 36.60 मीटर से 2.70 मीटर नीचे है. जबकि गंगा का जलस्तर गुरूवार को 31.66 मीटर दर्ज किया गया. जो कि खतरे के निशान 34.07 से 2.41 मीटर नीचे था. पिछले 24 घंटे में बूढी गंडक व गंगा नदी के जलस्तर नें गिरावट दर्ज की गई है.

Check Also

Poster 2026 05 17 044908

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी पटना से गिरफ्तार, दर्ज है लूट और डकैती के कई मामले

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी पटना से गिरफ्तार, दर्ज है लूट और डकैती के कई मामले

error: Content is protected !!