मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

नहाने के दौरान गंगा की धार में डूबने से दो किशोरी की मौत

IMG 20210626 WA0000




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला निवासी गेण्डौरी मल्लिक की पुत्री बारह वर्षीया प्रियंका कुमारी एवं साहेब यादव की पुत्री दस वर्षीया वर्षा कुमारी की मौत गंगा धार में डूबने से हो गई है. बताया जाता है कि दोनों गांव से सटे गंगा धार में नहाने के लिए गई थी. नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गई और डूबने से दोनों की मौत हो गई. 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया व मुखिया संघ के जिला कोषाध्यक्ष सह जिला सचिव मक्खन साह तथा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारी को दी. सूचना मिलते ही सदर अंचल अधिकारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी व राजस्व कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे. साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के जवानों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद दोनो ही शवों को नदी से ढ़ूंढ़ कर बाहर निकाला गया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.BannerMaker 21122020 135916

घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह,वएचपीपीडी के जिला अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, योगेन्द्र यादव, जयकांत पासवान, राहुल कुमार यादव आदि ने मृतिका के परिजन को अनुग्रह अनुदान योजना का लाभ देने की मांग जिला प्रशासन से की है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!