मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

मिशन आरोग्य रक्षक के तहत अभाविप चला रहा जागरूकता अभियान

IMG 20210605 WA0013




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा जिले में “मिशन आरोग्य रक्षक” कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक पहुंच कोरोना गाइडलाइनस् का पालन करने की अपील करते हुए कोरोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन व वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने हेतु संपर्क अभियान चला रहे है.

IMG 20210605 WA0012

शनिवार को कार्यक्रम के पांचवे दिन अभाविप कार्यकर्ताओं की टोली भदास पंचायत में लोगों को जागरूक करने पहुंची. जहाँ लोगों का स्क्रीनिंग व ऑक्सीजन लेवल की जांच कर उन्हें कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया. बताया जाता है कि इस दौरान भदास ग्रामीण क्षेत्रों में कुल चार सौ परिवार से संपर्क कर उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया और साथ ही अभाविप कार्यकर्ताओं ने 2600 लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य किया. 


मौके पर उपस्थित SFS के प्रांत संयोजक भरत सिंह जोशी ने बताया कि बिहार प्रांत द्वारा “मिशन आरोग्य रक्षक” नामक कार्यक्रम समाज में लोगों को कोरोना वैक्सीन, कोरोना बीमारी एवं उसके बचाव के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित किया गया है. कार्यक्रम 1 जून से 7 जून 2021 तक पूरे बिहार में एक साथ चल रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम देखने को भी मिल रहा है और लोग पहले की अनुपात में अब अधिक संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं.

BannerMaker 21122020 135916

वही विभाग संयोजक कुमार शानू ने बताया कि अभाविप कार्यकर्ता की टोली जिले में पंचायत स्तर तक जाकर लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित कर रहे हैं और अबतक जिले के 100 गांवो में अभियान चलाया जा चुका है. जिसके लिए कार्यकर्ताओं की पच्चीस टोली जिले में कार्य कर रही है और प्रत्येक टोली में 5 कार्यकर्ता शामिल हैं. हर टोली के कार्यकर्ता के पास PPE कीट, मास्क, सेनेटाईजर, फेस सील्ड, सर्जिकल कैप, एक थर्मल स्कैनर, एक ऑक्सीमीटर, सूची तालिका व कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन करने हेतु आवश्यक उपकरण होते हैं. जिसकी सहायता से कार्यों का निष्पादन किया जाता है. मौके पर अभाविप के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभीजीत कुमार, कोषाध्यक्ष युवराज कुमार, नीतीश कुमार, सोनू कुमार, सन्नी शर्मा मौजूद थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!