मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

भाजयुमो नेता ने स्वास्थ्य मंत्री से किया सदर अस्पताल में ट्रामा व डायलिसिस सेंटर खोलने की मांग

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल ने जिले की स्वास्थ्य संबंधित समस्या को लेकर पटना में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे से मुलाकात कर उन्हें मांगों के संदर्भ में एक आवेदन सौंपा.वहीं उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि खगड़िया एक पिछड़ा जिला है और यहां स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.वहीं उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि जनमानस की समस्याओं को देखते हुए यदि स्थानीय सदर अस्पताल में एक ट्रामा और डायलिसिस सेंटर की व्यवस्था उपलब्ध कर दिया जाये तो मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी.IMG 20180726 WA0000मामले पर भाजयुमो नेता कि यदि मानें तो स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द जिले के सदर अस्पताल में ट्रामा सेंटर एवं डायलिसिस सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के द्वारा जिले की अस्पतालों में चल रही अनियमितता से भी स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट करवाया गया.IMG 20180606 WA0003

यह भी पढें : कई युवाओं ने ली जाप की सदस्यता,बोले नेता-जाति व धर्म की पार्टी छोड़ जुड़ रहे लोग

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!