Breaking News

फल-फूल रहा था कोडिनयुक्त कफ सिरप का काला कारोबार,पहुंची पुलिस

लाइव खगड़िया : बिहार में शराबबंदी लागू करने के वक्त सरकार ने शराबियों के द्वारा कुछ दवाओं को नशे के लिए वैकल्पिक तौर पर इस्तेमाल किये जाने की संभावनाओं को देखते हुए इसके क्रय-विक्रय की प्रक्रिया में व्यापक फेर-बदल करते हुए ऐसी किसी भी संभावनाओं पर विराम लगाने की कवायद की थी.इन दवाओं में एक आंशिक रूप से प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप भी शामिल था.लेकिन पिछले दो दिनों में जिले से जो तस्वीरें उभरकर सामने आई है वो इशारा दे रहा है कि ऐसी दवाओं का काला कारोबार जिले में फल-फूल रहा है.ऐसा भी नहीं है कि इसमें दवा के सारे व्यवसायी शामिल हैं.लेकिन चंद लोगों की काली करतूत की वजह से उन्हें भी जलालत झेलनी पड़ रही है.IMG 20180606 WA0003बीते सोमवार को जिले के चौथम थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक मोटरसाइकिल से 48 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरफ की बरामदगी को यदि जिले में चल रहे ऐसे काले कारोबार का ट्रैलर माना जाये तो महज एक दिन बाद ही मंगलवार को पुलिस ने गोगरी थाना क्षेत्र से कोडिनयुक्त कफ सिरप की एक बड़ी खेप बरामद कर अवैध कारोबार की पूरी फिल्म ही पटल पर ला दिया.गौरतलब है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी क़े निर्देश पर एससपी अभियान राजकुमार राज के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी,गोगरी थाना की पुलिस व क्यूआरटी सहित ड्रग विभाग के टीम की संयुक्त छापेमारी में जमालपुर बाजार के दुर्गा मेडिसीन एजेंसी नामक एक दुकान में छापेमारी कर कोडिनयुक्त कफ सिरप की 1900 बोतल जप्त किया गया.छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में ड्रग्स अवैध रूप से घर पाया गया.जिसमें एक्सपाइरी दवा भी शामिल था.मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है.वहीं ड्रग विभाग के द्वारा दुकान को सील कर दिया गया.IMG 20180725 WA0002जानकारों की यदि मानें तो आंशिक रूप से प्रतिबंधित ऐसी दवाई किसी भी स्थिति में इतनी बड़ी संख्या में दुकानों में नहीं रखी जा सकती.साथ ही इन दवाओं की खुदरा ब्रिक्री भी चिकित्सकों के पर्चा पर ही किया जाना है.वहीं कुछ और भी नियम व शर्ते की बातें सामने आ रही है.बावजूद इसके आंशिक रूप से प्रतिबंधित ऐसी दवाओं की बड़ी मात्रा में बरामदगी जिले में चल रहे काले कारोबार का संकेत दे रहा है.IMG 20180718 WA0002

यह भी पढें :एसपी ने किया 11 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर

Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!