मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

एसपी ने किया 11 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर

IMG 20180716 WA0005

लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने मंगलवार को एक ही जगह दो वर्ष से जमे जिले के 11 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए दूसरे जगह पदस्थापित कर दिया है.इस क्रम में पुलिस केन्द्र में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार-2 को परबत्ता का द्वितीय थानाध्यक्ष बनाया गया है.जबकि मोरकाही थाना में अबतक पदस्थापित रहे पुलिस अवर निरीक्षक मुर्शिद खां को गंगौर ओ.पी. में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.IMG 20180606 WA0003वहीं पुलिस केन्द्र में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ऱणधीर कुमार का तबादला मानसी थाना,मानसी थाना में पदस्थापित रहे पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार सिंह का चौथम थाना,पसराहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक शिव कुमार पासवान का मुफस्सिल थाना,मड़ैया ओ.पी. के सहायक अवर निरीक्षक दयाशंकर यादव का चौथम थाना में स्थानांतरण कर दिया गया है.साथ ही बेलदौर थाना में अबतक पदस्थापित रहे सहायक पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह को परबत्ता थाना,चौथम थाना के सहायक अवर निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह को बेलदौर थाना,पुलिस केन्द्र में अबतक पदस्थापित रहे बिजेन्द्र चौधरी को मड़ैया थाना व अशोक कुमार को चित्रगुप्तनगर थाना एवं गंगौर ओ.पी. के सहायक अवर निरीक्षक मंजूर आलम को मोरकाही थाना भेज दिया गया है.वहीं स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी को अविलंब अपने-अपने नये पदस्थापना स्थल पर योगदान देने का निर्देश पुलिस कप्तान के द्वारा दिया गया है.IMG 20180718 WA0002

इसे भी पढों : खगड़िया के लाल के साथ बोल रहा बिहार -कहिए-कहिए जनाब,तौबा-तौबा शराब

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!