Breaking News
IMG 20210310 WA0007

विभिन्न मांगों को लेकर बिहार किसान मंच के द्वारा दिया गया धरना



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : 6 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को बिहार किसान मंच के द्वारा समाहरणालय के समीप धरना दिया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू ने किया. वहीं उन्होंने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर एक जुट होकर संघर्ष करना होगा और उन्हें जातिवाद की राजनीति से उपर उठकर आवाज उठानी होगी.


कार्यक्रम का अध्यक्षता सूर्य नारायण वर्मा और मंच संचालन देवानंद सिंह कुशवाहा ने किया. वहीं एक शिष्ट मंडल के द्वारा जिलाधिकारी को मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर अशोक कुमार यादव, चंदन कुमार, बीरेंद्र यादव, अर्जुन शर्मा, नागेश्वर चौराशिया, सूर्य नारायण वर्मा, शशि प्रसाद यादव, निरंजन सिंह, पांडव पासवान, राज कुमार सदा, मुकेश सदा, रुदल सदा, रीता देवी, प्रमिला देवी, काला देवी, रामदेव साह, आनंदी सिंह, मानो प्रसाद सिंह, अजीत यादव, राजेश निराला, सिकंदर यादव, जीतेंद्र यादव, बिरंची शर्मा, मनोज यादव आदि ने संबोधित किया.

Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!