मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

…और सड़क हादसे में घायल काजल के लिए मसीहा बनकर आये बाबूलाल शौर्य

लाइव खगड़िया : कहा जाता है इंसानियत से बड़ा कुछ नहीं और इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म भी है.भाग-दौड़ की जिन्दगी में भले ही आज लोगों को अपनों के लिए भी समय ना हो.लेकिन आज भी समाज में इंसानियत जिन्दा है और वक्त-बेवक्त वो उभरकर सामने आ भी जाता रहा है.ऐसा ही एक मामला शनिवार को उस वक्त सामने आया जब चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा के जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य किसी काम से जिले से भागलपुर जा रहे थे.इसी क्रम में पसराहा व नारायणपुर के बीच देवठा बजरंगबली स्थान के पास एनएच 31 पर एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां पड़े घायलों पर उनकी नजर पड़ी.मौके पर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और देखा तो सिर में चोट लगने की वजह से एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है.जबकि वाहन चालक सहित एक अन्य महिला भी चोटिल है.IMG 20180606 WA0003बताया जाता है वो वक्त बाबूलाल के लिए एक असमंजस भरा पल था.विलंब होने की स्थिति में भागलपुर का उनका काम भी बिगड़ सकता था और घायलों को यूं छोड़ देने पर उनके साथ बड़ी अनहोनी की संभावनाएं भी बनी हुई थी. संसय भरा उस पल में उन्होंने पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाने को ठानी और अपनी ही वाहन से घायलों को जिले के गोगरी अस्पताल पहुंचाया.IMG 20180721 WA0004जहां इलाज के बाद बेहोश रही काजल कुमारी को होश भी आ चुका है.वहीं चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है.वहीं उसकी बड़ी बहन का भी इलाज चल रहा है.मिली जानकारी के अनुसार अपने पति व बहन के साथ काजल भागलपुर जिले के भवनाथपुर से जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के महदीपुर स्थित अपने मायके बाइक से आ रही थी.इस दौरान बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी हादसे का शिकार बन बैठे.घायल काजल महदीपुर निवासी राजेन्द्र मालाकार की पुत्री बताई जाती है.IMG 20180721 WA0005हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने एवं उनके बेहतर स्थिति से वाकिफ होने के बाद बाबूलाल शौर्य काफी विलंब से भागलपुर की ओर निकल गये.लेकिन जाते-जाते वो समाज के लिए एक संदेश भी छोड़ गये.मामले पर घायलों के परिजनों कि यदि मानें तो अपातकाल में बाबूलाल एक मसीहा बनकर सामने आये और साथ ही सभी ने इस नेक कार्य के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है.बहरहाल बाबूलाल के इंसानियत की यह कहानी जिले में चर्चाओं में है.IMG 20180718 WA0002इसे भी पढें…और सनकी दामाद ने ससुराल में ही शुरू कर दी चाकूबाजी,पत्नी सहित चार घायल

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!