मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

परबत्ता व चौथम थानाध्यक्ष सहित 9 पुलिस पदाधिकारी किये गए इधर से उधर

IMG 20210120 WA0002



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने जिले के परबत्ता व चौथम थाना प्रभारी सहित कुल 9 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है.

20210107 200854

मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता के थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार को पुलिस केन्द्र में पदस्थापित किया गया है. जबकि अबतक यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार विश्वास को परबत्ता थाने का कमान सौंपा गया है. 


चौथम के थाना प्रभारी निलेश कुमार को भी पुलिस केन्द्र में पदस्थापित किया गया है. जबकि बेलदौर के थानाध्यक्ष मुरारी कुमार को चौथम का थानाध्यक्ष बनाया गया है. सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार को बेलदौर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

20201230 164945

उधर अबतक चौथम थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रामरेखा पासवान को पौड़ा ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है. अमौसी पिकेट प्रभारी अशोक कुमार सिंह को बहादुरपुर पिकेट प्रभारी की नई जिम्मेदारी दी गई है. जबकि बहादुरपुर पिकेट प्रभारी दीपक कुमार को अमौसी पिकेट का प्रभारी बनाया गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!