Breaking News
IMG 20210119 WA0002
मृतक का फाइल फोटो

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, अपहरण कर सन्नी की हुई थी हत्या, एक की गिरफ्तारी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में 23 दिसंबर को कबेला नास मोड़ के समीप मिले अज्ञात शव की पहचान करने के बाद पुलिस ने महीने भर के अंदर मामले की गुत्थी भी सुलझा दी हैं. मामला हत्या का निकला है और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. साथ ही साथ हत्याकांड में संलिप्त अन्य लोगों के नामों का खुलासा भी गिरफ्तार आरोपी के द्वारा कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर को अज्ञात शव की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना के कुमैठा निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई थी.

20201230 164945

मामले की जानकारी देते हुए परबत्ता के थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने बताया है कि अनुसंधान के दौरान घटनास्थल का डंप टाटा से कुछ तकनीकी नंबरों की जांच की गई और संदिग्ध नंबरों की पहचान कर उसका सीएएफ और सीआरडी निकाला गया. सभी नंबर का लोकेशन 22 दिसंबर को एक ही जगह का मिला, जो कि मृतक के मोबाइल का अंतिम टावर लोकेशन घटनास्थल तक का था. इस आधार पर छापेमारी कर नयागांव के एक व्यक्ति को उस संदिग्ध मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.


वहीं थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि घटना में मृतक की पत्नी व परिवार वाले, मृतक की पत्नी का चचेरा भाई सहित कई अन्य शामिल थे. बताया जाता है कि मृतक का पत्नी के साथ अच्छा संबंध नहीं था और दोनों में बराबर झगड़ा होता रहता था. इसी कारण से पत्नी व परिवार के द्वारा घटना को अंजाम दिलाया गया. इस क्रम में सन्नी को तिलकपुर सुल्तानगंज से अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई.

20210107 200854

क्या था मामला

परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला नसा मोड़ के समीप 23 दिसंबर को एक अज्ञात युवक का शव मिला था. जिसके बाद पुलिस एवं प्रेस के माध्यम से जारी सूचना के बाद मृतक की तस्वीर को देखकर परिजनों ने शव की पहचान किया था. मृतक की पहचान भागलपुर जिला के बाथ थाना अंतर्गत कुमेठा निवासी संजय मिश्रा के पुत्र सन्नी कुमार के रुप में किया गया था. मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया था कि 22 दिसंबर की सुबह को ससुराल जाने की बात कह कर सन्नी कुमार घर से निकला था. लेकिन दिन के 12 बजे के बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा और परिजनों की आशंकाएं बढ़ गई. जबकि युवक का शव बरामद होने के बाद मृतक के पिता मनोज मिश्र के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था.

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!