Breaking News
IMG 20210116 WA0008

कठपुतली द्वारा दिये गए स्वच्छता संदेश को बच्चों ने किया आत्मसात




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : रंग-बिरंगे कपड़ों में लिपटी कागज से निर्मित कठपुतलियों ने जब बच्चों से बात करनी शुरू की तो बच्चों की कौतूहलता और उत्साह चरम पर था. डिजिटल दौर में कठपुतली द्वारा स्वच्छता के संदेश को बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ आत्मसात किया. दरअसल यह तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी सह गतिविधियां के दूसरे दिन प्रतिभागियों के बीच आयोजित कार्यक्रम का दृश्य था.

20210107 200854

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के उत्प्रेरण एवं राइट्स कलेक्टिव के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विज्ञान से संबंधित फ़िल्म का प्रदर्शन, नारा लेखन प्रतियोगिता, कहानी लेखन प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्टॉल में विभिन्न गतिविधियों की प्रस्तुति की गयी. राजमाता माधुरी देवी बीएड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रों को द्वारा पर्यावरण बचाने का संदेश दिया.


कार्यक्रम में धर्मवीर कुमार, सुधीर कुमार, परशुराम कुमार, विवेक कुमार, अंकुश कुमार, गोविंद कुमार, गुलचनकुमार, आकाश कुमार, प्रवीण कुमार, आशुतोष पोद्दार आदि के द्वारा प्रतिभागियों के जिज्ञासा को शांत किया गया. वहीं राइट्स कलेक्टिव के शंभू शरण सिंह ने बताया कि विज्ञान से संबंधित गतिविधियों में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं. जबकि कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अंतिम दिन अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा.

20201230 164945

मौके पर प्रज्ञा रंजन, रोनित कुमार, रितिका कुमारी, नेहा कुमारी, सुप्रिया प्रभात, कोमल कुमारी, सोनम कुमारी, सोनाली कुमारी, राखी कुमारी, प्रिंस कुमार, सुधांशु कुमार सहित दर्जनों प्रतिभागी उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260613 195202 Scaled

खगड़िया के दो लाल भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, IMA देहरादून में सजे कंधों पर सितारे

खगड़िया के दो लाल भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, IMA देहरादून में सजे कंधों पर सितारे

error: Content is protected !!