मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अवैध क्लीनिक व जांचघर पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाप फिर से करेगी आंदोलन

IMG 20210113 WA0004


लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जाप व युवाशक्ति ने एक बार फिर जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक व जांच घर के मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी विगत वर्ष जाप व युवा शक्ति के द्वारा मामले को लेकर आंदोलन की शुरूआत की गई थी. लेकिन वह अपने अंजाम तक नहीं पहुंच सका था.

20210107 200854

इधर मामले को लेकर जाप कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा है कि जिले में स्वास्थ्य माफियाओं का बोलबाला है और अवैध रूप से चल रह रहे क्लीनिक में गरीब मरीजों को लूटा जा रहा है.


उन्होंने कहा है कि एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी, सिविल सर्जन सहित आईएमए के अध्यक्ष और सचिव से मिलकर ऐसे फर्जी जांच घर और नर्सिंग होम पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे और 15 दिनों के अंदर ऐसे जांच घर एवं क्लीनिक को प्रशासन के द्वारा यदि बंद नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा.

20201230 164945

मौके पर नगर पार्षद रणवीर कुमार, नगर पार्षद शिवराज यादव, जाप किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया, एससीएसटी सेल के जिलाध्यक्ष किशोर दास, जाप नेता बिनोद झा, विपत यादव, रामदेव यादव, रविश कुमार आदि मौजूद थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!