Breaking News
IMG 20210112 WA0010

ABVP ने युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई के द्वारा कोशी कॉलेज महाविद्यालय के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री सन्नी शर्मा ने किया. इस अवसर पर कोशी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार सिंह तथा मुंगेर विभाग के अभाविप विभाग संयोजक कुमार शानु उपस्थित थे.

IMG 20210112 WA0009

मौके पर स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया और वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सिद्धांतों तथा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

20210107 200854

कार्यक्रम में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णकांत पोद्दार, कार्यालय मंत्री विकाश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य नंदन कुमार, परिषद के शुभम कश्यप, अभिजीत कुमार, विकाश कुमार, राहुल कुमार, नंदन कुमार, राजीव कुमार, रोहित कुमार, रोहन कुमार आदि ने शिरकत किया.


ABVP रानीसकरपुरा इकाई द्वारा भी कार्यक्रम का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रानीसकरपुरा इकाई के द्वारा भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस क्रम में परिषद के प्रखंड सह संयोजक अंशु पाठक ने उपस्थित छात्रों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी से जुड़ी बातों को बताया.

IMG 20210112 WA0006

मौके पर नगर सह मंत्री अमन पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में एक दल ऐसा है जो भगवा रंग से नफरत करता है और आज के दिन युवाओं को स्वामी विवेकानंद केआदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है. मौके पर विद्यालय के अध्यापक अरुण सर, अशोक सर, विजय रंजन सर, दिग्विजय कुमार, मुरारी रस्तोगी, दीपक सिंह, रोशन कुमार, नंदन कुमार,, अंकुश कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे.

अभाविप के मानसी इकाई ने भी मनाया युवा दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मानसी इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस क्रम में परिषद के स्थानीय कार्यालय में स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया.

IMG 20210112 WA0007

कार्यक्रम का उद्धाटन परिषद के नगर अध्यक्ष अमित कुमार पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नलिन सिंह , सनोज शर्मा एवं रौशन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. जबकि मंच संचालन नलिन सिंह ने किया.

20201230 164945

मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सनोज शर्मा, दीपक कुमार, कुणाल सिंह, गुलशन कुमार, गौरव कुमार, विक्की कुमार, बादल कुमार, पांडव सिंह आदि मौजूद थे.

ABVP के परबत्ता इकाई के द्वारा भी कार्यक्रम का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के परबत्ता इकाई के द्वारा कबीर मोती दर्शन महाविद्यालय परबत्ता के सभागार में स्वामी विवेकानन्द की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया. वहीं संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो शिव कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया.

IMG 20210112 WA0008

वहीं प्रभारी प्राचार्य शिव कुमार अग्रवाल, प्रो ललन कुमार, प्रो अंशु कुमार, अतुल कुमार, प्रखण्ड संयोजक सुधांशु कुमार ने स्वामीजी के जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर परिषद के जिला संयोजक कृष्णकांत झा, विकास कुमार, गुंजन कुमार, रमेश कुमार, अमित राज, पल्लवी कुमारी, मनीषा कुमारी, सृष्टि कुमारी आदि उपस्थित थे.

Check Also

FB IMG 1777430415840

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

error: Content is protected !!