मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

AISF के बेगूसराय जिलाध्यक्ष सजग सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

IMG 20201228 WA0002




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : शहर के योगीन्द्र भवन स्थित एआईएसएफ कार्यालय में सोमवार को श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया. वहीं एआईएसएफ के बेगूसराय जिलाध्यक्ष सजग सिंह को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर छात्रों ने दिवंगत छात्र नेता सजग सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि  दिया. साथ ही छात्रों ने उनके अधूरे कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया. 


कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया. मौके पर संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सजग सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि बीते 24 दिसंबर को बरौनी से संगठन की बैठक के बाद वापस बेगूसराय लौटने के क्रम में छात्र नेता सजग सिंह की मोटरसाइकिल में बतौली के पास पीछे से एक टैंकर ने टक्कर मार दी. घटना के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वक्ताओं ने उनके निधन को एआईएसएफ और छात्र आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि लंबे समय से वे एआईएसएफ से जुड़े हुए थे और वे संगठन के राज्य कार्यककरिणी के सदस्य भी थे. साथ ही संगठन ने राज्य की तरफ से उन्हें खगड़िया जिला एआईएसएस का प्रभारी भी बनाया था.

20201227 205819

श्रद्धांजलि सभा में एआईएसएफ के जिला उपाध्यक्ष रौशन कुमार, राज्यपरिषद सदस्य प्रशांत सुमन, एआईवाईएफ के जिला सचिव केशव कुमार, सीपीआई के जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह, किसान नेता प्रभा शंकर सिंह, भाकपा माले लिबरेशन के जिला सचिव अरुण दास, एटक नेता चंद्रजीत यादव, कृष्ण मुरारी, साहिल कुमार, रजनीश कुमार, रमाकांत कुमार, कृष्ण कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!