Breaking News
IMG 20201227 WA0007

सेवा निवृत्त शिक्षक विश्वनाथ दास के निधन पर दौड़ी शोक की लहर




लाइव खगड़िया : जिला परिषद् शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विद्यानन्द दास के पिता 82 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ दास का शनिवार को आकस्मिक निधन उनके पैतृक ग्राम सन्हौली में हो गया. जिनका अंतिम संस्कार रविवार को बुढ़ी गंडक नदी के अघोरी स्थान के निकट किया गया. मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र शिक्षक परमानंद भारती ने दिया.

सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान कामना किया है. कांग्रेस नेता ने कहा है कि विश्वनाथ दास एक कर्मयोगी शिक्षक के साथ-साथ उनके मार्गदर्शक भी थे.


उधर दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने एक गुरु और अभिभावक को खो दिया है और जब कभी संकट की घड़ी सामने आयेगी तब-तब विश्वनाथ दास के सुविचार प्रेरणा देती रहेगी.

शिक्षक के निधन पर बखरी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे रामशंकर पासवान, कांग्रेस प्रवक्ता अरूण कुमार, शिक्षक संघ के नेता मनीष कुमार सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद आलम, कांग्रेस नेता रतन शर्मा, बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के जिला संयोजक संतोष आर्या, विनोद सिंह, इन्जीनियर अभिषेक कुमार, सुभाष पासवान, लोजपा नेता पंकज पासवान, धर्मेन्द्र नारायण झा, सेफ्टी ऑफिसर सत्यनारायण पासवान, चन्द्र भूषण झा, जवाहर पासवान, प्रभात कुमार, नाबो कुमार आदि ने भी शोक संवेदना प्रकट किया है.


20201227 205819

Check Also

IMG 20260407 093838

खगड़िया के लाल और जढ़ुआ ओपी प्रभारी कौशल किशोर ने हाजीपुर में की खुदकुशी

खगड़िया के लाल और जढ़ुआ ओपी प्रभारी कौशल किशोर ने हाजीपुर में की खुदकुशी

error: Content is protected !!