मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

खगड़िया : समकालीन अभियान में धराये 34 आरोपित, 22 को जेल

IMG 20201209 WA0003




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : पुलिस अधीक्षक अमीतेश कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीती रात चलाये गये समकालीन अभियान में 34 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें से 22 अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. अभियान के दौरान पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से 1 लीटर देसी शराब एवं गंगौर थाना क्षेत्र से 40 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब बरामद करने में सफल रही है. जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया. 


समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से 5, मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 2, अलौली से 4, गंगौर से 3, चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र से 1, मानसी से 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जबकि चौथम थाना क्षेत्र से 1, महेशखुंट से 2, गोगरी से 1, परबत्ता से 3, पसराहा से 2  एवं मड़ैया से 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई. जिसमें से 22 को जेल भेज दिया गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!