मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

पीडब्ल्यूडी व बुजुर्ग वोटरों को मतदान में सहभागिता के लिए दिलाई गई शपथ

IMG 20201021 WA0001



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान पीडब्ल्यूडी व सीनियर सिटीजन मतदाताओं को सुविधा और मतदान में उनकी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर जिला समाहरणालय में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में परबत्ता व बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक पार्थ सारथी मिश्र व जिला निर्वाचन पदाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा जिले के सीनियर सिटीजन पीडब्ल्यूडी वोटरों की मतदान में सहभागिता के लिए शपथ दिलाई गई. इस दौरान जिले के युथ आइकॉन आदर्श कुमार के द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी गीत गाया गया और पीडब्लूडी आईकॉन पंकज कुमार के द्वारा मतदान का महत्व बताया गया. 



IMG 20201021 WA0002

मौके पर सामान्य प्रेक्षक पार्थ सारथी मिश्र ने चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए मतदान केन्द्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता शत्रुंजय मिश्र, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भूपेंद्र यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!