मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विधानसभा चुनाव : इस बार ऑनलाइन भी किया जा सकता है नामांकन

IMG 20201008 WA0000




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : विधानसभा चुनाव के नामांकन को लेकर प्रशासनिक स्तर  से तैयारियां पूरी की जा चुकी है. इस बार ऑनलाइन एवं मैंनुअल दोनों तरीके से नामांकन किया जा सकेगा. हलांकि ऑनलाइन नामांकन में दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर उसे भौतिक रुप से पुनः निर्धारित अवधि में निर्वाची पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु उपस्थापित किया जाना होगा. नामांकन के समय निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में इस बार अभ्यर्थी के साथ दो लोगों के जाने की ही अनुमति होगी एवं साथ ही दो गाड़ियां ही अनुमान्य होगा. नामांकन दाखिल करने के प्रक्रिया संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में होगा.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि नाम वापसी के पश्चात अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी को अगले चार दिनों के अंदर तथा चुनाव की तिथि से 48 घंटे पहले प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आपराधिक इतिहास की जानकारी देनी है. इस संदर्भ में संबंधित राजनीतिक दल भी अभ्यर्थी के बारे में सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराएंगे. अभ्यर्थियों के कारकेड में गाड़ियों की कुल संख्या पांच से अधिक नहीं होगी और शेष गाड़ियों के अंतराल अवधि आधे घंटे का होगा.

IMG 20201008 WA0001

जबकि डोर टू डोर चुनाव प्रचार अभियान में कुल व्यक्तियों की संख्या मात्र 5 होगी. अभ्यर्थी राजनैतिक सभा एवं जुलूस के लिए अपने निर्वाची पदाधिकारी के स्तर पर  स्थापित सिंगल विंडो के माध्यम से 24 घंटे के अंदर अनुमति प्राप्त कर सकेंगे. 

मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए व्यापक उपाय किये गए है. मतदान केंदों का मतदान के दो दिन पहले सेनेटाइज कर दिया जाएगा. मतदान केंद्रों पर कोरोना के संदेहात्मक व्यक्तियों का मतदान अंतिम समय में कराया जाएगा. फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा की गई कार्रवाई का जिला स्तर पर गठित  अनुश्रवण कोषांग के द्वारा विधानसभा वार दैनिक अनुश्रवण किया जा रहा है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति 50 हजार से अधिक का नगदी लेकर नहीं चल सकता है. यदि नगदी 50 हजार से अधिक है तो उसका ऑथेंटिकेशन उन्हें बताना होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्वाचन कार्य के दौरान किसी भी व्यक्ति या संस्था के द्वारा कोई भी गैरकानूनी कार्य किया जाता है तो उनके विरुद्ध करवाई करना सुनिश्चित करें. 


जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश सभी निर्वाची पदाधिकारियों को दिया गया है. साथ ही सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर चुनाव में विशेष तैयारी करने को कहा गया है.  मास्क के साथ प्रवेश करने वाले मतदाताओं कोा हाथ सेनिटाइज करने और मतदान केन्द्र पर प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश दिया गया है. ताकि सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन पूर्ण रूप से किया जा सके. सभी मतदान केन्द्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की जाएगी. साथ ही आदर्श आचार संहिता का अनुपालन पूरी सख्ती से करवाने का सख्त निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!