मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

IMG 20200922 WA0007




लाइव खगड़िया : शहर के राजेन्द्र चौक वार्ड नंबर 12 के निवासी अमित कुमार प्रिन्स ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर मनरेगा योजना से निर्मित सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले के जांच की मांग की है.

IMG 20200917 WA0007

आवेदन में उल्लेखित किया गया है कि सदर प्रखंड के सन्हौली पंचायत के पुरानी पॉवर हाउस से कबीर नगर में मनरेगा योजना के तहत वकील सिंह के घर से नेपाली शर्मा के घर होते हुए विद्यालय तक मिट्टी भराई व ईट सोलिंग कार्य में गुणवत्ता का अभाव रहा है. वहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि इस सड़क पर मिट्टी भराई कार्य के बगैर ही ईट सोलिंग का कार्य कर दिया गया है. जिससे सड़क पर जगह-जगह बारिश का पानी जमा होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड रहा है. साथ ही उन्होंने योजना का शिलापट्ट भी नहीं लगाये जाने का जिक्र किया है. सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार प्रिन्स ने जिलाधिकारी से टीम गठित कर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!