Breaking News
IMG 20180713 WA0001

शहर में चोरों का आतंक,मेन रोड के बंद पड़े घर में दिया घटना को अंजाम

लाइव खगड़िया : शहर में चोरों ने एक बार फिर घटना को अंजाम लेकर आतंक फैला दिया है.चोरों के द्वारा फिर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है.मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात शहर के मेन रोड स्थित भारत वस्त्रालय के सामने के एक बंद पड़े घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया है.चर्चाएं है कि घर में चोर पिछले दरवाजे से घुसे और घटना को अंजाम दे दिया.बताया जाता है कि घर के सदस्य सूरत गये हुए हैं.इसी बीच चोरों के द्वारा बीती रात घटना को अंजाम दे दिया गया.IMG 20180713 WA0000अनुमान लगाया जा रहा कि घटना में लाखों रूपये के समानों की चोरी हुई है.हलांकि घर वालों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी कि चोरों ने उन्हें कितने की क्षति पहुंचाई है और घटना में क्या-क्या चोरी गई है.दूसरी तरफ मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष आनंद के द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया.जहां घर का हर समान इधर-उधर बिखरा पाया गया.बहरहाल गृहस्वामी के आने को बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.IMG 20180606 WA0003हलांकि बीते माह पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के द्वारा चोरी व गृहभेदन की घटना पर नियंत्रण के लिए नगर थाना सहित जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की पैदल रात्रि गश्ती, सुपर पेट्रोलिंग, चेक पोस्ट की स्थापना सहित विभिन्न तरह की कवायद की गई थी.साथ ही गृहस्वामी द्वारा घर बंद कर जिले से बाहर जाने की स्थिति में इसकी सूचना संबंधित थानाध्यक्ष को देने की अपील किया गया था.ताकि ऐसी स्थित में सूने पड़े घरों पर पुलिस के द्वारा विशेष निगरानी रखी जा सके.

यह भी पढें :दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत डाक विभाग देगा छात्रवृति,17 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि

Check Also

IMG 20260713 170252 Scaled

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

error: Content is protected !!