मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

युवा राजद के प्रदेश महासचिव ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को सौंपा मनोनयन पत्र

IMG 20180712 WA0007

लाइव खगड़िया : युवा राजद के प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव के स्थानीय राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया.मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार संगठन की मजबूती के मद्देनजर विस्तार से चर्चा की गई.वहीं विधायक सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाये गये खालिद आलम एवं जिला प्रधान महासचिव पद पर मो.एकरामुल हक के नामित किये जाने की घोषणा की गई.साथ ही युवा राजद के प्रदेश महासचिव के द्वारा दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया.IMG 20180712 WA0008इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव ने कहा कि दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने से जिला स्तर पर संगठन नई उंचाईयों को प्राप्त करेगा.मौके पर ही जदयू के परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष मो.रब्बूल अपने दर्जनों समर्थकों के साथ राजद में शामिल हुए.बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों में अगले सप्ताह से राजद नेताओं के द्वारा दौरा किये जाने का निर्णय लिया गया.मौके पर मो.मोइन उद्दीन,मो.अब्दुल कुद्दुस,मो.आमीर हक,मो.अली नूर,मो वली अफजल,मो.इमाम अहमद,मो मजफुर,मो महताब,मो जुबैर,अमरनाथ यादव,अमरेन्द्र पोद्दार,पांडव पटेल,सोनू चौरसिया, बबिता देवी आदि मौजूद थे.IMG 20180606 WA0003

यह भी पढें : मांगों को लेकर सीपीआई का रोषपूर्ण प्रदर्शन,सरकार पर जमकर साधा निशाना

 

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!