मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

खगड़िया : 4 अंचलों में होगा भू-सर्वेक्षण कार्य, लगाया जायेगा शिविर

IMG 20200909 WA0010




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में बुधवार को भू-सर्वेक्षण (सर्वे) कार्यो की समीक्षा की गई. वहीं बताया गया कि जिले के चार अंचल अलौली, चौथम, बेलदौर व गोगरी में सर्वे कार्य होना है. जिसको लेकर चारों अंचल में 7 शिविर का आयोजन किया जाना है.  इस क्रम में अलौली में 2, गोगरी में 3, चौथम में 1 तथा बेलदौर में 1 शिविर का आयोजन किया जाना है.

20200822 130109

मौके पर डीएम के द्वारा जिले के चारों अंचलो के कार्यों की समीक्षा की गई. वहीं सर्वे कार्य की बारीकियों से अवगत कराया गया तथा कार्य के दौरान बिहार विशेष सर्वेक्षण अधिनियम 2011 तथा बिहार विशेष सर्वेक्षण नियमावली 2012 के प्रावधानों का अक्षरशः पालन करने पर बल दिया गया.

साथ ही सर्वे शुरू होने वाले अंचल के अंचलाधिकारी को सभी जरूरी प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया और सभी नवनियुक्त विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को सरकारी भूमि के संबंध में ज्यादा सतर्कता बरतने की हिदायत दी गयी.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!