मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई, वसूल किया गया जुर्माना

IMG 20200904 WA0001





लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के मद्देनजर मास्क का प्रयोग का सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के निर्देश पर शुक्रवार को सदर व गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया.

20200822 130109

इस क्रम में जिले के अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, चौक-चौराहे व कस्बे में मास्क पहनने को लेकर अभियान चलाया गया. साथ ही इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया.



वहीं मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूल किया गया. प्रतिनियुक्ति टीमों के द्वारा लोगों से अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने का भी आग्रह किया गया.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!