Breaking News
IMG 20200826 WA0005

जिले के कम से कम दो सीटों पर भाजपा उम्मीदवार की होगी मांग : जिलाध्यक्ष




लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के खगड़िया विधान सभा क्षेत्र की एक बैठक बुधवार को बछौता के राज कौशल रिसोर्ट में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मंत्री पूनम शर्मा भी उपस्थित थे.

20200814 232101

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया. साथ ही पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया. वही जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए आगामी विधानसभा में कम से कम 2 विधानसभा क्षेत्र में प्रबल दावेदारी प्रदेश नेतृत्व के सामने रखने की बात कहते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के बल पर चुनाव जीतने की ताकत रखती है. वहीं प्रदेश के मंत्री पूनम शर्मा ने मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रमुख के संगठन संबंधित जानकारी द्वारा लेने के उपरांत कहा कि खगड़िया विधानसभा में संगठन निश्चित तौर पर मजबूत है और आगामी विधानसभा मैं चुनाव लड़ने को तैयार है.
IMG 20200826 WA0004

वहीं भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र यादव ने संगठन के मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट देने की बातें कही. जबकि बाबूलाल शौर्य ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो भी सीटें दी जाएंगी उसपर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार की जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं काम करेंगे.

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, खगड़िया विधानसभा के प्रभारी कंचन पटेल, भारतीय जनता पार्टी के जिला के महामंत्री जितेंद्र यादव, बाबूलाल शौर्य व रवि सिंह राजपूत, खगड़िया मंडल अध्यक्ष के नगर अध्यक्ष अश्विनी कुमार चौधरी, सन्हौली मंडल के अध्यक्ष रूपेश कुमार, मानसी मंडल अध्यक्ष गोपाल चौधरी, खगड़िया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार एवं खगड़िया विधानसभा में पड़ने वाले शक्ति केंद्र के प्रमुख एवं मंडल के महामंत्री नीरज सिंह राजपूत, विपुल गुप्ता, गौतम कुमार, ध्रुव झा, रंजीत दास, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार, ललित कुमार, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार झा, चुनाव सेल के संयोजक अरविंद कुमार सिंह, व्यवसाय प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद कुमार, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक धर्मवीर कुमार, सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक निरंजन कुमार, शत्रुघ्न भगत, विजेंद्र यादव, सुनील चौधरी, आलोक विद्यार्थी, कुलदीप आनंद आदि उपस्थित थे.

Check Also

FB IMG 1777430415840

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

error: Content is protected !!