Breaking News
IMG 20200823 WA0004

BDO के किया रहीमपुर मध्य के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण




लाइव खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार राजन, रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह एवं दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के द्वारा किया गया. इस क्रम में बाबा टोला, मोरकाही, कचहरी टोला, नन्हकू मंडल टोला, दुर्गापुर के वार्ड नंबर 04, 05, 06, 07, 08, कल्लर टोला के वार्ड नबरं 03 आदि क्षेत्र का निरीक्षण किया गया.

20200815 174901 1

बताया जाता है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की अद्यतन स्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा और साथ ही रहीमपुर उत्तरी पंचायत व रहीमपुर दक्षिणी पंचायत का भी जायजा लिया जाएगा.

उधर मुखिया मक्खन व राकेश पासवान शास्त्री ने रहीमपुर मध्य पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कराने की मांग किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार तथा जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष से भी लिखित रूप से अनुरोध किया जायेगा.

दौरा के क्रम में वार्ड सदस्य जयकांत पासवान,बिभूति कुमार ज्वाला, अशोक यादव, नित्यानंद यादव, उमेश यादव,महेंश यादव आदि व्यक्ति मौजूद थे.

Check Also

FB IMG 1777430415840

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

error: Content is protected !!