मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बागमती व कोसी के जलस्तर में गिरावट, बूढी गंडक व गंगा उफान पर

IMG 20200717 WA0008





लाइव खगड़िया : जिले में बागमती नदी के जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही कोसी नदी के जलस्तर में भी गिरावट जारी रही है. जबकि बूढ़ी गंडक व गंगा नदी उफान पर है. गंगा व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. मंगलवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी. साथ ही कोसी व बागमती नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान से उपर था.




प्रशासनिक स्तर से मंगलवार की सुबह छह बजे जारी रिपोर्ट्स के अनुसार बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट बताया गया है. लेकिन बागमती नदी खतरे के निशान से अभी भी 2 मीटर 52 सेंटीमीटर ऊपर था. साथ ही कोसी नदी खतरे के निशान से अभी भी 1 मीटर 81 सेंटीमीटर ऊपर था. मंगलवार की सुबह कोसी नदी बलतारा के समीप जल स्तर समुद्र तल से 35.66 मीटर की ऊंचाई पर था. जबकि बागमती नदी संतोष स्लुईस गेट के समीप समुद्र तल से 38.15 मीटर की ऊंचाई पर बह रही थी.




उल्लेखनीय है कि नदियों के बढते जल स्तर के साथ जिले के 7 प्रखंडों के 33 पंचायत के 92 गांव प्रभावित हुआ है. बाढ की पानी से जिले के कुल 76 हजार 3 सौ 80 की जनसंख्या प्रभावित हुई है. बाढ पीड़ितों के लिए प्रशासनिक स्तर से एक राहत शिविर चलाया जा रहा है. इस बीच बाढ पीड़ितों के बीच 733 पॉलिथिन शीट एवं 3397 फूड पैकेट वितरित किया गया है.
OFFEROFFEROFFEROFFEROFFER

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!