Breaking News
IMG 20200718 WA0001

विधान सभा चुनाव को लेकर जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्रारंभ




लाइव खगड़िया : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उपविकास आयुक्त श्री राम निरंजन सिंह द्वारा किया गया.

IMG 20200718 WA000020200603 142010

मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष के द्वारा बताया गया कि दिनांक 17 से 18 जुलाई तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सामाजिक दूरी का अनुपालन के दृष्टिकोण से सभी 80 मास्टर ट्रेनर को 20 -20 के चार ग्रुप में बांट कर ट्रेनिंग दी जा रही है.

ट्रेनिंग के दौरान मास्टर ट्रेनर को चुनाव के नियमों,आयोग के नवीनतम दिशा निर्देश , EVM/VVPAT की कार्यप्रणाली, सूची के अनुसार मशीनों के संग्रहण, मॉक पोल, मशीनों की मुहरबन्दी तथा अन्य संबंधित जानकारियां दी गयी. उल्लेखनीय है कि इस बार विधानसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर वी वी पैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा.

Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!