मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

मास्क नहीं पहनने वाले 338 लोगों पर 18.9 हजार का लगाया गया जुर्माऩा

IMG 20200717 WA0011




लाइव खगड़िया : कोरोना के बढते संक्रमण व लॉकडाउन के बीच जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क व सोशल डिस्टेंस के पालन को लेकर सघन  जांच अभियान चलाया गया.

IMG 20200717 WA0010IMG 20200717 WA000920200603 142010

जांच के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया. इस क्रम में सदर अनुमंडल में 154 लोगों पर  9 हजार 7 सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया. जबकि गोगरी अनुमंडल  के बेलदौर प्रखंड में 45 लोगो पर  2250, गोगरी प्रखंड में 107 लोगो पर 5350 तथा परबत्ता प्रखंड में 32 लोगो पर 1600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 

उधर जिलाधिकारी ने बताया है कि जांच अभियान जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयो में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया गया है. ऐसे में हर लोगों को काफी सजग रहते हुए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते रहना चाहिये. वहीं उन्होंने अनावश्यक घर से बाहर नही निकलने, मास्क का उपयोग करने तथा दो गज की दूरी का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि इन नियमों का पालन कर ही कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सकता है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!