मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

IPS बनना चाहती हैं CBSE 10वीं बोर्ड के बालिका वर्ग की जिला टॉपर मोनालिसा

IMG 20200716 WA0003




लाइव खगड़िया : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में जिलास्तर पर एसएस डीएवी पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा है और बालक व बालिका वर्ग की जिला टॉपर इसी स्कूल ने दिया है. इस स्कूल के आदर्श कुमार 98.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर रहे हैं. जबकि इसी स्कूल की छात्रा मोनालिसा 96 प्रतिशत अंक हासिल कर बालिका वर्ग में अव्वल रहीं हैं. जिला टॉपर बने शहर के चित्रगुप्तनगर मुहल्ले में रहने वाले आशोक कुमार यादव के पुत्र आदर्श कुमार आईआईटियन बनना चाहते हैं. अपनी उपलब्धि पर आदर्श बताते हैं कि वे हर रोज सात से आठ घंटा पढाई करते थे. उन्होंने अपनी इस सफलता में स्कूल के शिक्षक के मार्गदर्शन को सहायक बताया है. 

जिले के अलौली प्रखंड के पूर्व प्रमुख संजीव कुमार की पुत्री मोनालिसा सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बालिका वर्ग में जिले में टॉप पर रही हैं. मोनालिसा की माता ललिता कुमारी वर्तमान में ग्राम पंचायत राज अलौली की मुखिया हैं. वे अपनी बेटी की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताती हैं कि मोनालिसा काफी केन्द्रित होकर लक्ष्य के प्रति परिश्रम करती रही. जबकि मोनालिसा ने अपने माता-पिता सहित विद्यालय के शिक्षकों को श्रेय देते हुए कहा कि इन सभी के दिशा निर्देश पर मेहनत व लगन से पढ़ाई के फलस्वरूप वे इस मुकाम को हासिल कर सकी हैं. साथ ही वो बताती है कि वेपआगे पढ़-लिख कर आईपीएस बनना चाहती हैं. उल्लेखनीय है कि मोनालिसा की बड़ी बहन सोनली प्रिया भी डीएवी स्कूल स हीे बारहवीं की सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 86 प्रतिशत अंकों के साथ सफल रहीं थीं. बताया जाता है कि सोना प्रिया भी मोनालिसा एवं उनके छोटे भाई आदित्य के लिए एक प्रेरणा रही थी.

20200603 142010

उधर मोनालिसा की सफलता पर भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त हरणदेव कुमार, स्कूल के प्राचार्य वी के पाठक, स्मार्ट युवा क्लब बछौता के सचिव रजनीश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!