मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

खगड़िया में 5 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन, 10 जुलाई से होगी शुरूआत

IMG 20200709 014929 093




लाइव खगड़िया : कोरोना संक्रमण के बढते चैन को ब्रेक करने के लिए जिले को प्रशासन ने 5 दिनों तक लॉकडाउन करने का फैसला ले लिया है. मामले की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बताया है कि लॉकडाउन की अवधि 5 दिनों की होगी. जो कि 10 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक जारी रहेगा. इस दौरान खगड़िया नगर परिषद व गोगरी नगर पंचायत सहित जिले के परबत्ता, बेलदौर, अलौली, मानसी व चौथम प्रखंड मुख्यालय में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा. 


20200603 142010

हलांकि लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी और इमजेसी सेवा बहाल करने वाली संस्था और कर्मियों को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है. उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना के 59 एक्टिव केस है. जबकि कोरोना संक्रमित कुल 361 मामले में 299 मरीजों का रिपोर्ट निगेटिव आ चुका है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!