मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

मक्के से हवन व भुट्टे की माला और पुतला भी जला डाला, अब तो सुन लो सरकार…

IMG 20200705 WA0009




लाइव खगड़िया : मक्का का उचित कीमत व खरीदार नहीं मिलने के विरोध में रविवार को किसानों ने गले में भुट्टा का माला पहनकर स्थानीय सांसद महबूब अली कैसर का पुतला दहन किया. गौरतलब है कि पिछले माह 25 जून को बिहार किसान मंच के बैनर तले किसानों ने मक्का का हवन कर मामले को लेकर विरोध प्रदर्शित किया था.

IMG 20200705 WA0010

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू ने कहा कि स्थानी सांसद ने मक्का उत्पादक किसानों को आश्वासन दिया था कि सरकार किसानो के प्रति गंभीर है और जल्द ही सरकार किसानों के मक्के की खरीद करेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

जिले में पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व गोगरी में सुनील कुमार, चौथम में प्रदीप कुमार व लिखो कुमार, अलौली में बिनोद कुमार व अजीत यादव, मानसी में जितेंद्र यादव व मुन्ना यादव, परबता में अशोक चौधरी ने किया. जबकि जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुडू ने किया. मौके पर नागेश्वर चौरसिया, योगेंद्र सिंह, सिकंदर यादव, सरदार तांती आदि उपस्थित थे.

20200603 142010

दूसरी तरफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी स्थानीय सांसद का पुतला दहन किये जाने की खबर है. इस क्रम में किशनगंज में कार्यक्रम का नेतृत्व बिशुन देव साह, नालंदा में रणधीर सिंह, कटिहार में ओंकार कृष्णा व योगेंद्र मंडल, सहरसा में दिनेश सिंह व रंजीत झा, गोपालगंज में सुरेश राय, छपरा में विकास यादव, सीतामढी में शिव नाथ सिंह व अभिराम पाण्डे, बेगूसराय में राणा गौरव, पटना में कुमार मौलेश व अविनाश प्रताप रूढ़ि ने स्थावीय सांसद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!