Breaking News
IMG 20200619 WA0003

कांग्रेस : सेवा दिवस कार्यक्रम स्थगित, शहीद सैनिकों को दिया जायेगा श्रद्धाजंलि




लाइव खगड़िया : राहुल गांधी की 51वीं जन्मोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने वाले कार्यक्रम को कांग्रेस ने स्थगित कर दिया है. इस आशय की जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण से लेकर शहर क्षेत्र तक मास्क, साबून, बच्चों को कॉपी व कलम एवं सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फल का वितरण किया जाना सुनिश्चित था. लेकिन भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया हैं.

20200603 142010



साथ ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने शहीद सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस क्रम में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजव किया जाएगा. जबकि कोरोना संकट के बीच जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, साबून, स्कूली बच्चों को कॉपी-कलम जैसे सामग्रियों का वितरण इसी सप्ताह किया जाएगा.

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!